मेरठ की सीमा श्रीवास्तव को मिली प्रदेश की कमान, कायस्थ महिला महासभा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

अखिल भारतीय कायस्थ महिला महासभा की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण पर रहेगा जोर

मेरठ। अखिल भारतीय कायस्थ महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघना श्रीवास्तव ने संगठन के सर्वसम्मत निर्णय के अनुसार मेरठ निवासी सीमा श्रीवास्तव को महासभा का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

संगठन ने सीमा श्रीवास्तव की संगठनात्मक क्षमता, समाजसेवा के प्रति समर्पण और समाजहित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। महासभा ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार होगा और महिला सशक्तिकरण के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन के उद्देश्यों, संविधान और नियमों के अनुरूप पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन को मजबूत करने, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

नियुक्ति की खबर से मेरठ में खुशी

सीमा श्रीवास्तव की नियुक्ति की जानकारी मिलते ही मेरठ के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कायस्थ समाज की महिलाओं को एकजुट कर समाजहित के कार्यों को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

मेरठवासियों ने कहा कि शहर की एक सक्रिय एवं समाजसेवी महिला को प्रदेश स्तर पर संगठन का नेतृत्व मिलने से यह मेरठ के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने सीमा श्रीवास्तव के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts