मदरसा मुफीद-ए-आम में कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण
बच्चों को मिठाई खिलाकर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
मेरठ, 15 अगस्त 2026। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र के भूसा मंडी मछेरान स्थित मदरसा मुफीद-ए-आम में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंट विधायक अमित अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का गायन हुआ। विधायक अमित अग्रवाल ने मदरसे के बच्चों को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने बच्चों को देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह नजर आया। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा।


No comments:
Post a Comment