झारखंड छात्रों के समर्थन में उतरी सोनाक्षी सिन्हा

मुंबई । भारत में पिछले कई सालों से राज्यों में सरकारी पेपर को लेकर चल रही धांधली को उजागर करने के लिए छात्र अब सड़क उतर आए हैं। दिल्ली से शुरु हुई छात्र प्रोटेस्ट की लहर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। अब इस मुद्दे पर अभिनेत्री सोनाक्षी ने रिएक्ट किया।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो जारी कर एक नोट लिखा। अभिनेत्री ने इस पोस्ट के जरिए छात्रों के साथ हो रहे अन्याय पर आवाज उठाई। उन्होंने लिखा, "हमारे देश के छात्रों को ऐसी स्थिति से गुजरते हुए देखना बहुत दुखद है। यह सब कब रुकेगा???"
बता दें कि झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। छात्र मुख्य रूप से 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने और पूरे मामले की सीबीआई व ईडी से जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts