नानी की 'द पैराडाइज' का नया पोस्टर रिलीज


मुंबई। नेचुरल स्टार नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया इंटेंस पोस्टर जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
पोस्टर में नानी एक विशाल काले कौवे पर खड़े नजर आ रहे हैं। लाल चमकती आंखों वाला कौवा पोस्टर को रहस्यमयी और दमदार लुक दे रहा है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा, "उसके साए के भी उड़ने के लिए पंख हैं।" साथ ही यह भी पुष्टि की गई कि फिल्म का ग्रैंड टीजर 6 अगस्त को रिलीज होगा। फिल्म का पहला गाना 'आया शेर' रिलीज होते ही दर्शकों की पसंद बन गया। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 20 करोड़ से अधिक व्यूज़ और 18 लाख (1.8 मिलियन) से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts