श्रीनगर सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, दीवार फांदकर भागे; पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर सेंट्रल जेल से रविवार को दो कैदियों के फरार होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। दोनों कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हुए। घटना के बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है और दोनों की तस्वीरों के साथ लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दोनों में से किसी को भी देखने पर तत्काल नजदीकी थाने को सूचना दें।

राजस्थान का रहने वाला है फरमान खान

फरार कैदियों में पहला फरमान खान है। उसके पिता का नाम अब्दुल गनी खान बताया गया है। वह राजस्थान के सदनपोरा का रहने वाला है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 87 और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज है। फरमान को 23 जून 2026 को जेल लाया गया था।

अनंतनाग का मुख्तार अहमद गुर्जर भी फरार

दूसरे फरार कैदी की पहचान मुख्तार अहमद गुर्जर के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम मोहम्मद रफीक है। वह अनंतनाग के संगलन चित्तरगुल का रहने वाला है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) और 65(1) के तहत मामला दर्ज है।

दोनों कैदियों की पहचान

कैदीपिता का नामनिवासीएफआईआरधाराएं
फरमान खानअब्दुल गनी खानसदनपोरा, राजस्थान19/2026137(2), 87 BNS, 3/4 पॉक्सो एक्ट
मुख्तार अहमद गुर्जरमोहम्मद रफीकसंगलन चित्तरगुल, अनंतनाग20/2026137(2), 65(1) BNS, 3/4

पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही लुकआउट नोटिस के जरिए उनकी तस्वीरें सार्वजनिक की गई हैं, ताकि पहचान में मदद मिल सके।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts