प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'गवर्नर'
मुंबई। भारत के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित सोशल और ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म गवर्नर के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की।
यह फिल्म भारत के इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय को पर्दे पर जीवंत करती है, जिसकी पृष्ठभूमि वर्ष 1991 के देश के आर्थिक संकट पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन चिन्मय डी. मंडलेकर ने किया है और इसका निर्माण सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड ने किया है।
फिल्म में मुख्य भूमिका में मनोज बाजपेयी हैं। उनके साथ अदा शर्मा और नौशाद मोहम्मद कुंजू नजर आएंगे। वहीं परितोष सांड, जयवंत वडकर, मधु शाह, राजीव गौरसिंह और देवांग बग्गा भी अहम भूमिकाओं में हैं। आज से गवर्नर भारत सहित दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव रूप से स्ट्रीम की जा रही है।


No comments:
Post a Comment