यश राज फिल्म्स की हॉरर मूवी में मुख्य भूमिका वरुण धवन
मुंबई। यश राज फिल्म्स पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रखने जा रही है। इस नई शुरुआत का निर्देशन करेंगे अभय पन्नू, जिन्हें समीक्षकों द्वारा सराही गई सीरीज़ रॉकेट बॉयज के लिए जाना जाता है। अभय पन्नू ने इस फिल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ इसकी पटकथा भी लिखी है। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी और इसे वर्ष 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा।
इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि हॉरर फिल्म के लिए वरुण धवन को मुख्य अभिनेता के रूप में चुना गया है। राकेट बॉयज़ की सफलता के बाद यह अभय पन्नू की पहली थिएटरिकल फिल्म होगी। साथ ही, यह फिल्म नई पीढ़ी के फिल्मकारों को आगे बढ़ाने की वाईआरएफ की प्रतिबद्धता को भी मज़बूत करती है।


No comments:
Post a Comment