पति राज कुंद्रा की फिल्म देखकर गदगद हुईं शिल्पा शेट्टी
मुंबई । शिल्पा शेट्टी के पति और अभिनेता राज कुंद्रा की एक्शन ड्रामा थ्रिलर पंजाबी फिल्म 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। इस खुशी में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने पति पर गर्व जताते हुए सोशल मीडिया पर उनके लिए खास पोस्ट शेयर किया।
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर सिनेमाघर का मोंटाज वीडियो पोस्ट की। इसमें वे अपने पति के साथ सिनेमाघर में नजर आ रही हैं। साथ ही, फिल्म की कुछ झलक भी शामिल हैं। अभिनेत्री ने पति के लिए खास नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने पति की तारीफ की। साथ ही, फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी। अभिनेत्री ने लिखा, "कुछ हीरो कैप पहनते हैं लेकिन मेरा हीरो पगड़ी पहनता है। मुझे आप पर गर्व है, राज कुंद्रा। 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' अब सिनेमाघरों में चल रही है। पंजाब की पहली डकैती वाली फिल्म देखने जाओ। पूरी टीम को बधाई।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts