खेल विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं संपन्न, योग पाठ्यक्रमों में भी अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा
बीपीईएस की विशेष परीक्षा में पांच अभ्यर्थी शामिल, एमएससी योग में 10 और बीएससी योग में 15 ने दी परीक्षा
मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, मेरठ में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बुधवार को प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गईं। परीक्षाएं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के खेल मैदान में शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुईं।
पूर्व निर्धारित तिथियों में प्रवेश परीक्षा से वंचित रह गए बीपीईएस (BPES) के अभ्यर्थियों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल पांच अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर परीक्षा दी।
इसके अलावा एमएससी योग (M.Sc. Yoga) पाठ्यक्रम के लिए पंजीकृत 12 अभ्यर्थियों में से 10 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं बीएससी योग (B.Sc. Yoga) में पंजीकृत 18 अभ्यर्थियों में से 15 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। अधिकारियों की निगरानी में प्रवेश परीक्षा की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए परीक्षा के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment