उधारी के पैसे मांगने पर दुकानदार पर फायरिंग, आरोपी फरार

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-10 में शनिवार शाम पुरानी उधारी के पैसे मांगना किराना दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पैसे मांगने से नाराज युवक अपने साथी के साथ दुकान में घुसा और दुकानदार पर फायरिंग कर दी। हालांकि दुकानदार बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सेक्टर-10 निवासी प्रवेज कुरैशी शनिवार शाम अपनी किराना दुकान पर बैठे थे। करीब साढ़े छह बजे साहिल पुत्र बिल्लू बादशाह वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने काउंटर पर हाथ मारते हुए प्रवेज से कहा कि वह उसके घर पैसे मांगने क्यों गया था। इसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि अब पैसे उसे ही देने होंगे, वरना एक महीने में गोली मार देगा।

प्रवेज के विरोध करने पर साहिल ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ दुकान के अंदर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर प्रवेज का छोटा भाई हारिस भी मौके पर पहुंच गया। दोनों भाइयों को देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद प्रवेज सीधे नौचंदी थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की पहचान किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और घटना में इस्तेमाल हथियार के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts