युग की शानदार गेंदबाजी से हस्तिनापुर टाईगर ने जीता मैच

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे स्पोर्ट्स फॉर क्रिकेट ट्रायल मैच में शुक्रवार को हस्तिनापुर टाईगर और सरूरपुर केसरिया के बीच मैच हुआ। इसमें हस्तिनापुर टाईगर की टीम ने मैच जीता। टीम की ओर से युग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके।

सरूरपुर केसरिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। इसमें आरिश ने 43, देवांश ने 41, मानस ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में युग ने 5 विकेट, आदिल ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हस्तिनापुर टाईगर की टीम ने 18.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए और 2 विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से तोहिदूर ने 44, अभिषेक ने 40, आदिल ने 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शिवांश ने तीन, केशव ने तीन, आरिश ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शनिवार को अंडर 17 में एक मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts