जेएसवाई भुगतान में मेरठ मंडल ने मारी बाजी, प्रदेश में दसवें स्थान पर

आगरा पहले, अलीगढ़ दूसरे और अयोध्या तीसरे पायदान पर; लाभार्थियों को समय से भुगतान दिलाने में मेरठ मंडल की बेहतर स्थिति

मेरठ। जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के तहत लाभार्थियों को भुगतान करने के मामले में मेरठ मंडल ने मंडल स्तर पर प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन किया है। मेरठ मंडल को प्रदेश में दसवां स्थान मिला है। वहीं मंडलवार प्रदर्शन में आगरा पहले, अलीगढ़ दूसरे और अयोध्या तीसरे स्थान पर रहे। मेरठ मंडल के इस प्रदर्शन को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

  सीएमओ डा राम प्रसाद ने बताया कि   जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के साथ पात्र महिलाओं को निर्धारित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। भुगतान प्रक्रिया में तेजी और लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। इसी का परिणाम है कि मेरठ मंडल ने प्रदेश की रैंकिंग में दसवां स्थान हासिल किया है।

मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन

जेएसवाई भुगतान की रैंकिंग में आगरा मंडल पहले, अलीगढ़ दूसरे और अयोध्या तीसरे स्थान पर रहा। इसके बाद अन्य मंडलों की स्थिति रही। मेरठ मंडल का दसवें स्थान पर पहुंचना विभागीय स्तर पर भुगतान व्यवस्था में सुधार को दर्शाता है।

लाभार्थियों को सीधे मिलता है लाभ

जेएसवाई का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहित करना और प्रसव के बाद निर्धारित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि भेजी जाती है। भुगतान में देरी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग स्तर से लाभार्थियों के दस्तावेज और बैंक संबंधी विवरणों की जांच कर प्रक्रिया पूरी की जाती है।

निगरानी से सुधरी व्यवस्था  

 जिला सलाहकार माृत स्वास्थ्य इलमा अज़ीम   का कहना है कि जेएसवाई भुगतान की नियमित समीक्षा की जा रही है। लंबित भुगतान के मामलों को चिह्नित कर उनका निस्तारण कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मेरठ मंडल की प्रदेश रैंकिंग में दसवें स्थान की उपलब्धि से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts