जगद्धात्री' ने बदली सोनाक्षी बत्रा की सोच
मुंबई । टीवी अभिनेत्री सोनाक्षी बत्रा इन दिनों शो 'जगद्धात्री' में अपने किरदार को लेकर चर्चा में हैं। पर्दे पर एक मजबूत और साहसी महिला का किरदार निभाते-निभाते इस भूमिका ने उनकी निजी सोच पर भी गहरा असर डाला है। खासकर देशभक्ति को लेकर उनका नजरिया पहले से काफी बदल गया है।
सोनाक्षी ने बताया कि जब वह जगद्धात्री की वर्दी पहनकर कैमरे के सामने आती हैं, तो उन्हें देश की रक्षा करने वाले असली नायकों की जिम्मेदारियां और उनके बलिदान को समझने का भी मौका मिलता है। सोनाक्षी ने कहा, ''जगद्धात्री का किरदार निभाने के बाद मेरे लिए देशभक्ति का मतलब पहले से कहीं ज्यादा गहरा हो गया है। जब भी मैं वर्दी पहनकर इस किरदार में आती हूं, तो मेरे अंदर एक अलग तरह की ताकत महसूस होती है।
सोनाक्षी ने कहा, ''इस स्वतंत्रता दिवस पर मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि मैं ऐसा किरदार निभा रही हूं, जो साहस और देश के प्रति समर्पण की भावना को दिखाता है। जगद्धात्री की भूमिका मुझे हर दिन यह याद दिलाती है कि देश की सुरक्षा के लिए जिंदगी समर्पित करने वाले लोगों की कितनी अहमियत है।''


No comments:
Post a Comment