रानी मुखर्जी लॉ ट्रोब यूनिवर्सिटी की मानद डॉक्टरेट से सम्मानित
मेलबर्न। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रानी मुखर्जी को ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने भारतीय सिनेमा में करीब तीन दशक के उल्लेखनीय योगदान तथा महिलाओं, बच्चों और वंचित समुदायों के लिए उनके निरंतर कार्य के लिए मानद डॉक्टर ऑफ लेटर्स (डी.लिट.) की उपाधि से सम्मानित किया है। रानी को यह सम्मान 14 अगस्त को मेलबर्न के फेडरेशन स्क्वेयर में आयोजित विशेष समारोह में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2026 के दौरान प्रदान किया गया। इस सम्मान के साथ रानी मुखर्जी शाहरुख खान के बाद ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट पाने वाली दूसरी भारतीय फिल्म हस्ती बन गई हैं।
विश्वविद्यालय ने 2019 में शाहरुख खान को उनके परोपकारी कार्यों और भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया था। सम्मान स्वीकार करते हुए रानी मुखर्जी ने कहा कि लॉ ट्रोब यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट प्राप्त करना मेरी जिंदगी के सबसे विनम्र और भावुक पलों में से एक है। जब मैं छोटी बच्ची थी, तो हर किसी की तरह मेरा भी सपना था कि मैं अपने परिवार और अपने देश को गौरवान्वित करूं। मुझे नहीं पता था कि यह कैसे होगा, लेकिन मुझे पता था कि अगर मैं किसी चीज में पूरी मेहनत से अच्छा बनने की कोशिश करूंगी, तो मेरे माता-पिता खुश होंगे। सिनेमा उस सपने को पूरा करने का माध्यम बन गया।


No comments:
Post a Comment