आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में महिला दरोगा अन्नू रानी निलंबित

मेरठ। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में महिला दरोगा अन्नू रानी को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और मामले की जानकारी का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि अन्नू रानी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं और फिटनेस से जुड़े वीडियो भी पोस्ट करती थीं। आरोप है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए गए। साथ ही कमाई के लिए क्यूआर कोड साझा किए जाने की बात भी सामने आई है।

मेरठ की चर्चित मुस्कान मामले से भी जुड़ा नाम

अन्नू रानी का नाम मेरठ में चर्चित मुस्कान हत्याकांड के मामले में भी सामने आया है। बताया गया है कि नीले ड्रम में शव मिलने वाले मामले में महिला दरोगा ने कार्रवाई के दौरान भूमिका निभाई थी। इसी के बाद सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो चर्चा में आ गए।

अधिकारियों ने लिया संज्ञान

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। प्रथम दृष्टया पुलिस की छवि और आचरण से जुड़े सवालों को देखते हुए महिला दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों की गतिविधियों और विभागीय आचरण से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts