वी गॉट यू गर्ल का ट्रेलर आउट, शो आज होगा रिलीज
मुंबई। अभिनेत्री बरखा दत्ता और आयशा अहमद द्वारा होस्ट की गई सीरीज 'वी गॉट यू गर्ल' के मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह शो सिस्टरहुड, दोस्ती और कॉन्फिडेंस पर आधारित है। यह सीरीज रोजमर्रा के स्टाइल, ब्यूटी और कॉन्फिडेंस से जुड़ी छोटी-बड़ी परेशानियों को मजेदार तरीके से दिखाएगी। साथ ही, महिला दोस्ती और एक-दूसरे के सपोर्ट की अहमियत को भी सेलिब्रेट करती है।
15 एपिसोड की इस सीरीज में हर एपिसोड में अलग-अलग महिलाएं नजर आएंगी, जो अपने स्टाइल, ब्यूटी या कॉन्फिडेंस से जुड़ी किसी भी दिक्कत के लिए सलाह मांगने आती है। शो में बरखा और आयशा अहमद के साथ इस बार एटीकेट और ट्रांसफॉर्मेशन कोच माणिक कौर भी हैं। वो अपने एक्सपर्ट टिप्स से सभी के मेकओवर में मदद करेंगी। यह 15 एपिसोड वाला शो 18 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।


No comments:
Post a Comment