आरडीबी और प्रिमार्क ग्रुप की भोपाल में साझेदारी, विकास के साथ सार्थक संवाद पर जोर
भोपाल, अगस्त 2026। आरडीबी ग्रुप और प्रिमार्क ग्रुप ने भोपाल में अपनी नई साझेदारी की शुरुआत की है। दोनों समूहों ने रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी विकास के अपने दशकों के अनुभव को साथ लाते हुए शहर के विकास में दीर्घकालिक भागीदारी की प्रतिबद्धता जताई।
दोनों समूहों का कहना है कि किसी शहर का विकास केवल इमारतों और इंफ्रास्ट्रक्चर से नहीं, बल्कि विचारों, संवाद और सामाजिक सहभागिता से भी होता है। इसी उद्देश्य से साहित्य, शिक्षा, सिनेमा, शासन और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी हस्तियों को एक मंच पर लाकर देश और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की पहल की गई।
इसी क्रम में भोपाल में ‘नक्सल मुक्त भारत’ का शुभारंभ किया गया। इसके बाद ‘इंडियाज़ लॉन्ग बैटल अगेंस्ट लेफ्ट-विंग एक्सट्रीमिज्म: लीडरशिप, गवर्नेंस एंड नेशन बिल्डिंग’ विषय पर पैनल चर्चा हुई। चर्चा में शासन, सामाजिक बदलाव, नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ भारत की लंबी लड़ाई जैसे विषयों पर विचार रखे गए।
पैनल में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं लेखक तुहिन ए. सिन्हा, दर्शनशास्त्र के सहायक प्राध्यापक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के विद्वान डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी, मार्केट माईबुक की संस्थापक एवं हार्परकॉलिन्स इंडिया की पूर्व मार्केटिंग हेड लिपिका भूषण तथा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन शामिल रहे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी भी रही।
प्रिमार्क ग्रुप के डायरेक्टर एवं क्रेडाई बंगाल के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ पंसारी ने कहा कि भोपाल में उनकी यात्रा केवल बड़ी इमारतें बनाने तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य अच्छे विचारों, संवाद और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से शहर के विकास में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि यह पहल शुरुआत है और समूह भोपाल के विकास में लंबे समय तक सक्रिय भागीदार बने रहना चाहता है।
आरडीबी ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा कि हर शहर की अपनी एक कहानी होती है और अच्छी साझेदारियां उसके भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। प्रिमार्क ग्रुप के साथ यह साझेदारी केवल निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि लोगों को जोड़ने, सार्थक संवाद को बढ़ावा देने और भोपाल के भविष्य के विकास में योगदान देने वाली पहलों पर भी केंद्रित होगी।
‘नक्सल मुक्त भारत’ का शुभारंभ और पैनल चर्चा दोनों समूहों की भोपाल में सार्थक सार्वजनिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है। साझेदारी के माध्यम से दोनों समूहों ने स्पष्ट किया कि वे शहर के विकास में निर्माण के साथ-साथ ऐसे विचार-विमर्श को भी प्रोत्साहित करेंगे, जिससे भोपाल में नए विचारों और विकास की संभावनाओं को आगे बढ़ाया जा सके।


No comments:
Post a Comment