ग्रीस के टूरिस्ट आइलैंड सिफनोस पर हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत

एथेंस, 17 अगस्त। ग्रीस के मशहूर पर्यटन द्वीप सिफनोस पर सोमवार को एक निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। ग्रीक अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना सिफनोस के थोलोस इलाके में हुई, जिसके बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई और घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया।

ग्रीस के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राहत और बचाव दल ने दुर्घटनास्थल से तीन लोगों के शव बरामद किए हैं। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि अधिकारियों की ओर से की गई है, जबकि मृतकों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

फिलहाल हेलीकॉप्टर दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना सामने आने के बाद इलाके में राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts