सीजेपी के बाद अब बनी ‘दिमागी नक्सल पार्टी’

 रातोंरात जुड़े 1.9 लाख फॉलोअर्स

 पीएम मोदी के बयान से नए डिजिटल कैंपेन को जन्म

नई दिल्ली (एजेंसी)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त के भाषण में 'दिमागी नक्सल' शब्द के इस्तेमाल के बाद सोशल मीडिया पर इस नाम से नया राजनीतिक कैंपेन चर्चा में आ गया है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बाद अब 'दिमागी नक्सल जनता पार्टी' और 'दिमागी नक्सल पार्टी' नाम से अकाउंट सामने आए हैं। इंस्टाग्राम के एक अकाउंट ने 24 घंटे में 1.9 लाख से अधिक फॉलोअर्स जुटाए, जबकि एक्स पर @DNJP_India अकाउंट राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, ध्रुव राठी, कुणाल कामरा और प्रकाश राज जैसे चर्चित चेहरों को फॉलो करता है।
'दिमागी नक्सल पार्टी' के नाम से अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बनाए गए पेज तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, कैंपेन शुरू होने के एक दिन के भीतर ही इसे 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स मिल गए थे। इसके बाद इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या खबर लिख तेजी से बढ़ी और यह आंकड़ा 1.5 लाख के पार पहुंच गया। कुछ रिपोर्टों में इंस्टाग्राम अकाउंट के 24 घंटे के भीतर 1.7 लाख से अधिक फॉलोअर्स हासिल करने की बात कही गई है। इस कैंपेन का स्लोगन 'सोचो, रिसर्च करो, विरोध करो' है, जो इसके जरिए राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर सवाल उठाने और विरोध की बात को सामने रखता है।
‘दिमागी नक्सल पार्टी’ की चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस भाषण के बाद तेज हुई। लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सशस्त्र नक्सलवाद के कमजोर पड़ने का जिक्र किया और चेतावनी दी कि अब देश को ‘दिमागी नक्सलियों’ से भी सतर्क रहने की जरूरत है।

किरेन रिजिजू ने बताई 'दिमागी नक्सल' की परिभाषा
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस विवाद के बीच सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के मायने समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस शब्द का इस्तेमाल उन लोगों के लिए किया गया है जो माओवादियों का समर्थन करते हैं, भारतीय संविधान को नहीं मानते और अलगाववादियों के साथ खड़े होते हैं। रिजिजू के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 का समर्थन करने वाले और भारत के पूर्वोत्तर हिस्से को देश के बाकी हिस्सों से अलग करने के लिए 'चिकन नेक' को काटने की साजिश का समर्थन करने वाले लोग भी इस श्रेणी में आते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts