प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ मेरठ की नई कार्यकारिणी के चुनाव की अधिसूचना जारी
मेरठ। प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद मेरठ शाखा की नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना 20 अगस्त 2026 को जारी की गई। चुनाव में कुल आठ पदों के लिए प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इनमें अध्यक्ष का एक, उपाध्यक्ष (महिला) का एक, उपाध्यक्ष सामान्य के दो, सचिव का एक, सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी का एक, वित्त सचिव का एक तथा संपादक का एक पद शामिल है।
चुनाव कार्यक्रम
नामांकन 24 एवं 25 अगस्त को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी 27 अगस्त को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। मतदान 7 सितंबर को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा।
चुनाव से संबंधित सभी प्रक्रियाएं मुख्य चिकित्साधिकारी, मेरठ के कार्यालय स्थित कक्ष संख्या-3 एवं सभागार में आयोजित की जाएंगी।


No comments:
Post a Comment