जिला स्तरीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न, मंडलीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन मेरठ। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत सोमवार को जनपद स्तरीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन चौधरी इलम सिंह जन विद्या पीठ इंटर कॉलेज, सतवाई भोला में किया ग
या। प्रतियोगिता प्रधानाचार्य जितेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में शारीरिक शिक्षक हिमांशु तेवतिया और तीरंदाजी प्रशिक्षक विकास शास्त्री की देखरेख में संपन्न हुई।प्रतियोगिता में मेरठ जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इंडियन राउंड अंडर-14 बालक वर्ग में वंश, दक्ष, वैभव और कार्तिक ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालक वर्ग में मयंक कुमार, लविश, समुद्र और प्रतीक ने प्रतिभा दिखाई, जबकि अंडर-17 बालिका वर्ग में हर्षिता, कृपी राठी और जिज्ञासा ने शानदार प्रदर्शन किया।कंपाउंड वर्ग के अंडर-14 बालक वर्ग में देव और कृष्ण चौहान तथा अंडर-17 बालक वर्ग में आशीष कुमार ने प्रतिभाग किया। रिकर्व अंडर-17 बालक वर्ग में अभि ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-19 इंडियन राउंड बालिका वर्ग में अंशु राणा ने उत्कृष्ट खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।प्रतियोगिता अनुशासित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागी विद्यालयों के खेल प्रशिक्षक उज्ज्वल खोखर और ऋचा, खिलाड़ियों के अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। आयोजकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगामी मंडलीय एवं प्रदेशीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।


No comments:
Post a Comment