एलाईड हेल्थकेयर में रोजगार की अपार संभावनाएं, युवाओं को बदलते दौर के साथ खुद को करना होगा अपग्रेड

वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2026 आयोजित

मेरठ। एलाईड एवं हेल्थकेयर सेक्टर में देश-विदेश में रोजगार की बढ़ती संभावनाओं के बीच युवाओं को अपनी शिक्षा के साथ कौशल और तकनीकी दक्षता को लगातार अपडेट करने की जरूरत है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ एलाईड एंड हेल्थकेयर साइंसेज की ओर से नवप्रवेशित यूजी एवं पीजी विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2026 का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन एवं संस्थान प्रबंधन ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की जरूरतों के अनुरूप दक्ष और प्रशिक्षित हेल्थकेयर प्रोफेशनल बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समूह अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति डॉ. कृष्ण कान्त दवे, प्रतिकुलपति प्रो. मानस रंजन, कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय एवं डीन एलाईड साइंसेज डॉ. भूपेश गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कौशल विकास पर देना होगा जोर

संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एलाईड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की देश-विदेश में मांग लगातार बढ़ रही है। नई शिक्षा नीति युवाओं के लिए रोजगार और करियर की अनेक संभावनाएं लेकर आई है। ऐसे में विद्यार्थियों को बदलते दौर की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने ज्ञान और कौशल को लगातार अपग्रेड करना होगा।

उन्होंने कहा कि वेंक्टेश्वरा समूह पिछले एक दशक में मेडिकल एवं एलाईड हेल्थकेयर क्षेत्र में हजारों स्किल्ड प्रोफेशनल्स तैयार कर चुका है, जो देश-विदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं।

अपनी अलग पहचान बनाने की जरूरत

प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि देश में नए एलाईड हेल्थकेयर आयोग के गठन से हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के लिए रोजगार एवं करियर की नई संभावनाएं पैदा हुई हैं। विद्यार्थियों को भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय अपनी अलग पहचान बनाने के लिए निरंतर खुद को अपग्रेड करना होगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को सफल और सुरक्षित करियर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कुलपति डॉ. कृष्ण कान्त दवे ने कहा कि अपोलो हेल्थकेयर एकेडमी के साथ शैक्षणिक गठबंधन के माध्यम से एलाईड एवं हेल्थकेयर सेक्टर में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

सोच ही भविष्य को देती है आकार

प्रतिकुलपति प्रो. मानस रंजन ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हमारी सोच ही हमारे व्यक्तित्व और भविष्य को आकार देती है। कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय जीवन केवल डिग्री हासिल करने का सफर नहीं है, बल्कि यह आत्म-खोज, नए अनुभवों और जीवनभर सीखने का अवसर है।

कार्यक्रम में डीन एलाईड साइंसेज डॉ. भूपेश गुप्ता, डॉ. रीना जोशी, दीक्षा सिंह, मेरठ परिसर के निदेशक पंकज सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।







No comments:

Post a Comment

Popular Posts