पहली बार दर्शकों को दिखेगी कियारा-सैफ की जोड़ी
मुंबई। कियारा आडवाणी इन दिनों आगामी फिल्म टॉक्सिक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। गैंगस्टर फिल्म के ट्रेलर में एक्ट्रेस के इंटेंस रोल को ऑडियंस ने काफी पसंद किया है। अब इस फिल्म के बाद कियारा आडवाणी के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है, जिसमें एक्ट्रेस की जोड़ी 'हैवान' एक्टर सैफ अली खान के साथ बनने वाली है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ अली खान और कियारा आडवाणी दोनों पहली बार एक इंटेंस थ्रिलर सुपरनेचुरल फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस अनटाइटल फिल्म को राइटर-प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों डायरेक्ट कर रही हैं, जिसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी प्रोड्यूस कर रही है।
इस फिल्म की स्क्रिप्ट राइटर कियारा आडवाणी और सैफ अली खान को ध्यान में रखकर लिखी जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म को साल के अंत तक फ्लोर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। सुपरनैचुरल फिल्म से जुड़े सूत्र ने कहा, "कनिका की अगली फिल्म के लिए कियारा और सैफ साथ आ रहे हैं। यह पूरी तरह से एक इंटेंस सुपरनैचुरल थ्रिलर होने वाली है। एक्सेल एंटरटेनमेंट की टीम फिल्म की स्क्रिप्ट पर एक लंबे समय से काम कर रही है।"


No comments:
Post a Comment