अक्षय ओबेरॉय की फिल्म ‘लव लॉटरी’ का टीजर रिलीज
मुंबई। बहुप्रतीक्षित क्राइम-सस्पेंस सोशल ड्रामा ‘लव लॉटरी’ का टीजर रिलीज हो गया है। अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर यह फिल्म प्यार, शादी, कानूनी विवाद, एलिमनी और पुरुष अधिकारों जैसे संवेदनशील मुद्दों को कहानी के केंद्र में रखती है। 38 सेकंड के टीजर में रिश्तों के बदलते समीकरणों के साथ ऐसे सवाल उठते हैं, जिनका जवाब फिल्म की कहानी में मिलने की उम्मीद है।
‘लव लॉटरी’ का टीजर रिश्तों और शादी से जुड़े भावनात्मक पहलुओं के साथ शुरू होता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, प्यार और भरोसे की जगह कानूनी और आर्थिक विवाद लेते दिखाई देते हैं। फिल्म का नाम भी इस ओर इशारा करता है कि शादी और रिश्तों के बाद सामने आने वाली परिस्थितियां कभी-कभी जिंदगी को पूरी तरह बदल सकती हैं।
रिश्तों की जटिलता, शादी, कानूनी विवाद, भावनात्मक टकराव और पुरुष अधिकारों से जुड़े सवालों को क्राइम-सस्पेंस के साथ पेश करने वाली ‘लव लॉटरी’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


No comments:
Post a Comment