मुंबई। पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह जल्द ही निर्देशक आदित्य दत्त की अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ में नजर आएंगे। फिल्म में वह एक निडर और दृढ़ निश्चयी पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। एक्शन और रोमांस से भरपूर इस फिल्म में अभिषेक के किरदार के जरिए उनकी अभिनय क्षमता का एक नया पहलू देखने को मिलेगा। फिल्म में इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
‘गनमास्टर जी9’ को एक हाई-ऑक्टेन एक्शन-रोमांस ड्रामा के तौर पर पेश किया जा रहा है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ रोमांस और इमोशनल ड्रामा का भी मेल देखने को मिलेगा। अभिषेक सिंह के फिल्म से जुड़ने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है, क्योंकि डेब्यू के बाद उन्हें पहली बार एक बिल्कुल अलग तरह के किरदार में देखा जाएगा। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


No comments:
Post a Comment