भाजपा जिला कार्यकारिणी ने बनाई आगामी अभियानों की रणनीति, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
मेरठ। भाजपा जिला मेरठ की संगठनात्मक बैठक शनिवार को हर्मन सिटी स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष हरवीर पाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी पार्टी कार्यक्रमों और अभियानों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रभारी मानसिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों से आगामी अभियानों को पूरी गंभीरता, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ पूरा कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यक्रमों को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ जुटना होगा।
'संगठन ही हमारी शक्ति'
जिला प्रभारी मानसिंह ने नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी कार्यक्रमों में पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रत्येक कार्यकर्ता को शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षाओं के अनुरूप अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
'मन की बात' और शक्ति केंद्रों की बैठकों की जिम्मेदारी
बैठक में 'मन की बात' कार्यक्रम और शक्ति केंद्रों की मासिक बैठकों को लेकर भी जिम्मेदारियां तय की गईं। जिला पदाधिकारियों की ड्यूटी इन कार्यक्रमों में लगाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला कमेटी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए आगामी सभी अभियानों में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करेगी।
ये रहे मौजूद
बैठक का संचालन फिरेराम धनतला ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री समीर चौहान, जिला महामंत्री सुभाष, जिला उपाध्यक्ष सुशील चौहान, जिला उपाध्यक्ष पंकज भारद्वाज समेत सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment