किशोर सम्प्रेक्षण गृह का डीजे, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण
मेरठ, 26 अगस्त। जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा-द्वितीय, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बुधवार को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सम्प्रेक्षण गृह की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वहां रह रहे किशोरों से बातचीत की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने किशोरों से खान-पान, दवाइयों, खेलकूद, स्वास्थ्य सुविधाओं, न्यायालय में पेशी और पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध होने सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी ली। अधिकारियों ने किशोरों की समस्याओं और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनिका वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का स्टाफ तथा संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment