वैंकेटेश्वरा में ‘आगाज-2026’ फ्रेशर एवं ‘बेस्ट ऑफ लक’ फेयरवेल पार्टी का शानदार आयोजन

डांसिंग, सिंगिंग, रैम्प वॉक, नुक्कड़ नाटक और फैशन शो समेत रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां

कैफ बने मिस्टर फ्रेशर और अलफिशा बनीं मिस फ्रेशर, जुनैद को मिस्टर फेयरवेल और वैशाली को मिस फेयरवेल का खिताब

मेरठ। श्री वैंकेटेश्वरा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर से नवप्रवेशित 2026-27 बैच के लिए फ्रेशर पार्टी ‘आगाज-2026’ फ्रेशर बैश तथा पासआउट 2025-26 बैच के लिए ‘बेस्ट ऑफ लक’ फेयरवेल बैश का संयुक्त रूप से शानदार आयोजन किया गया। टैगोर भवन में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं ने डांसिंग, सिंगिंग, रैम्प वॉक, नुक्कड़ नाटक, फैशन शो सहित एक दर्जन से अधिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ समूह संस्थापक अध्यक्ष  सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति डॉ. कृष्ण कान्त दवे, प्रति-कुलपति प्रो. मानस रंजन, कुलसचिव डॉ. पीयूष पाण्डेय एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग की डीन/प्रिंसिपल डॉ. ऐना ऐरिक ब्राउन ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह में नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं पासआउट विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में बिताए अपने अनुभवों और यादों को साझा किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के बाद कैफ को मिस्टर फ्रेशर और अलफिशा को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं जुनैद को मिस्टर फेयरवेल और वैशाली को मिस फेयरवेल का खिताब प्रदान किया गया।

समूह के संस्थापक अध्यक्ष  सुधीर गिरि ने नवप्रवेशित नर्सिंग विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति में युवाओं के लिए रोजगार और विकास की अनेक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग दुनिया के सबसे पुनीत और मानवीय सेवा क्षेत्रों में से एक है। नर्सिंग प्रोफेशनल्स की भूमिका स्वास्थ्य सेवाओं में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी लगन और समर्पण के साथ शिक्षा ग्रहण कर देश सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में नर्सिंग विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित करना जरूरी है, ताकि वे देश और विदेश में अपनी प्रभावी पहचान बना सकें।

प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारतीय युवाओं, विशेषकर नर्सिंग, पैरामेडिकल और मेडिकल क्षेत्र के प्रोफेशनल्स ने देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले नर्सिंग विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ सफल और सुरक्षित करियर उपलब्ध कराने के लिए संस्थान प्रतिबद्ध है।

प्रति-कुलपति प्रो. मानस रंजन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर काम में अपना शत-प्रतिशत देने का प्रयास करना चाहिए। मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ सफलता निश्चित रूप से हासिल की जा सकती है।

कुलपति डॉ. कृष्ण कान्त दवे, कुलसचिव डॉ. पीयूष पाण्डेय और स्कूल ऑफ नर्सिंग की डीन/प्रिंसिपल डॉ. ऐना ऐरिक ब्राउन ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। डॉ. ऐना ऐरिक ब्राउन ने कहा कि स्कूल ऑफ नर्सिंग के पाठ्यक्रम मानव स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर बेहतर नर्सिंग प्रोफेशनल तैयार किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में डॉ. सुमन कुमारी (डीन मीडिया), प्रो. डॉ. मंजरी राणा, प्रो. डॉ. मनीष कुमार शर्मा, बंकिम जी, सरजू, संजीव, डॉ. अंजू, हुमा, अनुषा, निशा, शुऐव, तहसीर, जुबैर, हरप्रीत, सुमनदीप, अलीशा, हिमानी सहित मेरठ परिसर से डॉ. पंकज सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा मौजूद रहे।

समारोह के अंत में संस्थान प्रबंधन एवं प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उन्हें नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए देश सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts