काजी शादाब ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली से की शिष्टाचार मुलाकात
मेरठ । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब ने नई दिल्ली स्थित वेस्टर्न कोर्ट सांसद गेस्ट हाउस में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान काजी शादाब ने पगड़ी व पटका पहनाकर तथा बुके भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पार्टी की विचारधारा तथा केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज के निचले तबके तक पहुंचाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
काजी शादाब ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के बीच केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय किया जाएगा।
इस अवसर पर शैलेंद्र रस्तोगी, अफरोज आलम, इंतजार अंसारी, नईम अहमद, जाफर मेहंदी, सरफराज कुरैशी, तारिक हसन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment