गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों को बांटी गई रंगीन पोशाक
-- स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत बांटी गई रंगीन जर्सी
मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रायल को लेकर शनिवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में अंडर 14, अंडर 17 वर्ग की टीमों के खिलाड़ियों को रंगीन पोशाक वितरित की गईं। आज से अंडर 17 वर्ग में टीम के ट्रायल मैच शुरू होंगे। इसके बाद मेरठ मंडल से टीम का चयन किया जाएगा।
स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से उत्तर प्रदेश स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में प्रदेश के 18 मंडल के सभी जिलों में ट्रायल आयोजित कराए जा रहे हैं। इसमें मेरठ में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल मैच चल रहे हैं। इसमें पुरुष अंडर 19, अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 17 में महिला टीम का चयन किया जाएगा। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रदेश से आठ टीम हिस्सा लेंगी। इसमें वेस्ट यूपी, पूर्वांचल पैंथर, रुहेलखंड, अवध लायंस, बुंदेलखंड टाईगर, ब्रज केसरिया, संगम सुपर किंग्स, सरयू स्ट्राइकर्स टीम होंगी। इनमें एक टीम वेस्ट यूपी मेरठ और सहारनपुर मंडल से चयनित होगी। इसमें अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 में पुरुष वर्ग में टीम बनेगी। शनिवार को ट्रायल के लिए चुनी गईं सभी टीमों के खिलाड़ियों को रंगीन पोशाक वितरित की गईं। रविवार से अंडर 17 के मैच शुरू होंगे। इसके बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया जाएगा। इस मौके पर रोहित, कनिष्क, नीरज, हिमांशु, राजा, खुशबू, रजनी, कोमल आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment