कांवड़ यात्रा...
धन्यवाद मेरठ पुलिस आपकी सुरक्षा व्यवस्था हम गदगद हुए
-सोशल मीडिया पर मेरठ पुलिस की व्यवस्था का अभियान 23.6 लाख लोगों तक पहुंचा
-सुरक्षा और सेवा को मिला सलाम, 44.3 हजार से ज्यादा व्यूज, 3.46 हजार से अधिक मेंशन
मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा की सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा हो रही है। कई लोगों ने इसे सेवा, समर्पण, सुरक्षा और सम्मान बताते हुए पुलिस को सलाम किया है और कहा है, धन्यवाद पुलिस आपकी सुरक्षा व्यवस्था से हम गदगद हुए। लोगों का यह प्यार पुलिस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर चलाए गए धन्यवाद मेरठ पुलिस अभियान के दौरान मिला। पुलिस का यह अभियान 23.6 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा और 3.46 हजार से ज्यादा मेंशन दर्ज किए गए।
कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही पुलिस अधिकारियों का शिव भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ उनकी सेवा पर फोकस था। लिहाजा एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी, एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय समेत सभी पुलिस अधिकारी दिन रात कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कांवड़ मार्गों पर भ्रमणशील रहे और शिव भक्तों से संवाद करते है। उनके द्वारा मिल रहे फीडबैक पर पुलिस तत्काल कार्रवाई कर रही थी। साथ ही पुलिस ने लोगों के राय जानने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर धन्यवाद मेरठ पुलिस अभियान भी चलाया था। इस अभियान का पुलिस को व्यापक समर्थन मिला। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया, सोशल मीडिया एनालिटिक्स रिपोर्ट के अनुसार अभियान से संबंधित करीब 3.46 हजार उल्लेख दर्ज हुए। इनमें लगभग 2.22 हजार अलग-अलग अकाउंट्स और ऑथर्स की भागीदारी रही। अभियान की कुल रीच करीब 23.6 लाख रही। अभियान से जुड़ी पोस्ट को 44.3 हजार से अधिक व्यूज मिले।
खुद पोस्ट कर जताया पुलिस का आभार
अभियान में आमजन की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। कुल पोस्ट में करीब 58.7 प्रतिशत ओरिजनल पोस्ट और 36.7 प्रतिशत रिपोर्टस रहे। इससे पता चलता है कि बड़ी संख्या में लोगों ने स्वयं पोस्ट लिखकर और अन्य पोस्ट साझा कर कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ पुलिस की सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आभार जताया। एसएसपी ने बताया, करीब 37.2 प्रतिशत सामग्री सकारात्मक रही, जबकि नकारात्मक सामग्री का प्रतिशत करीब 5.98 प्रतिशत दर्ज किया गया। सोशल मीडिया पर कांवड़ यात्रा, पुलिस सेवा, सुरक्षा, समर्पण, प्रयास, जनसेवा, प्रतिबद्धता और पुलिस टीमों की मेहनत जैसे शब्द प्रमुखता से सामने आए।
देश ही नहीं, विदेशों से भी मिली सहभागिता
धन्यवाद मेरठ पुलिस अभियान की पहुंच मुख्य रूप से भारत के अलावा विदेशों से भी सोशल मीडिया यूजर्स ने इसमें सहभागिता की। अभियान में विभिन्न वर्गों और व्यवसायों से जुड़े यूजर्स शामिल रहे। इससे स्पष्ट है कि कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ पुलिस की ओर से किए गए सुरक्षा और जनसेवा के प्रयासों को समाज के अलग-अलग वर्गों ने खुले दिल से सराहना की है।
पुलिस के लिए जनसमर्थन बना प्रेरणा
एसएसपी अविनाश पांडेय ने कहा, धन्यवाद मेरठ पुलिस अभियान के माध्यम से पुलिसकर्मियों को मिला जनसमर्थन प्रेरणादायी है। आमजन की सुरक्षा, सहायता और सेवा के प्रति पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी इसी सेवाभाव, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment