वीर स्मारक स्वच्छता अभियान में शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन
मेरठ। वीर स्मारक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के साथ शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों की प्रतिमाओं की स्वच्छता की और उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि देश की रक्षा, स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों का त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। शहीद स्मारकों की स्वच्छता और गरिमा बनाए रखना वीर बलिदानियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावपूर्ण अभिव्यक्ति है।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अमर शहीदों के जीवन, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री जय करण गुप्ता, छावनी मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया, मंडल महामंत्री, मंडल मंत्री एवं अन्य मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment