राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मेरठ में 16.40 लाख बच्चों-किशोरों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजॉल

14 अगस्त को होगा आयोजन, 18 अगस्त को मॉप-अप राउंड

मेरठ, 12 अगस्त। जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) का आयोजन 14 अगस्त 2026 को किया जाएगा। अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष तक के स्कूल जाने वाले और स्कूल न जाने वाले सभी बालक-बालिकाओं तथा किशोर-किशोरियों को उनकी आयु के अनुसार पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेन्डाजॉल की खुराक दी जाएगी। अभियान का मॉप-अप राउंड 18 अगस्त को आयोजित होगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रसाद के अनुसार, जिले में कुल 16,39,583 बच्चों और किशोर-किशोरियों को कृमि मुक्ति की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पात्र बच्चों को स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और मदरसों में निशुल्क दवा दी जाएगी।

डीपीएम हर पाल सिंह ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य और शारीरिक विकास को प्रभावित कर सकता है। एल्बेन्डाजॉल का उपयोग कृमि संक्रमण के उपचार में किया जाता है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का उद्देश्य बच्चों में कृमि संक्रमण को नियंत्रित करना और उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं विकास को बढ़ावा देना है।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों और जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान के दौरान अपने पात्र बच्चों को स्कूल अथवा संबंधित केंद्र पर कृमि मुक्ति की दवा जरूर दिलवाएं। विभाग के अनुसार, 14 अगस्त को दवा से वंचित रह जाने वाले बच्चों को 18 अगस्त के मॉप-अप राउंड में दवा दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts