राजस्थान में इंश्योरेंस पर बढ़ा भरोसा, टर्म प्लान कारोबार में 96.7% की जोरदार वृद्धि

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में दर्ज की सालाना ग्रोथ, डिजिटल सेवाओं से ग्राहकों को मिली आसान सुविधा

राजस्थान, अगस्त 2026। परिवार की आर्थिक सुरक्षा और भविष्य की योजनाओं को मजबूत करने के लिए राजस्थान में लोगों का इंश्योरेंस के प्रति भरोसा बढ़ रहा है। टर्म प्लान, लंबी अवधि की बचत और रिटायरमेंट प्लानिंग को लेकर बढ़ती जागरूकता के बीच आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में राजस्थान के टर्म प्लान कारोबार में सालाना आधार पर 96.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

कंपनी के अनुसार, 31 मार्च 2026 तक राजस्थान में 10,47,053 लोग उसके इंश्योरेंस कवर के दायरे में थे। राज्य में कंपनी का कुल सम एश्योर्ड 1,15,160 करोड़ रुपये और एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 11,117 करोड़ रुपये रहा। पिछले सात वर्षों में कंपनी ने राजस्थान में ग्राहकों को 3,558 करोड़ रुपये के लाभ और 1,367 करोड़ रुपये के डेथ क्लेम का भुगतान किया है।

वित्तीय सुरक्षा और रिटायरमेंट प्लानिंग पर बढ़ा फोकस

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर अमीश बैंकर ने कहा कि राजस्थान कंपनी के लिए महत्वपूर्ण बाजार है। राज्य के शहरी क्षेत्रों के साथ उभरते शहरों और केंद्रों में भी इंश्योरेंस कारोबार में अच्छी वृद्धि देखने को मिल रही है।

उन्होंने कहा कि ग्राहक अब केवल जीवन बीमा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वित्तीय सुरक्षा, लंबी अवधि की बचत और रिटायरमेंट प्लानिंग को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।

डिजिटल सेवाओं से आसान हुआ इंश्योरेंस

कंपनी के मुताबिक, तकनीक के इस्तेमाल से पॉलिसी जारी करने और ग्राहक सेवाओं को पहले की तुलना में आसान और तेज बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में करीब 54 प्रतिशत सेविंग्स पॉलिसी उसी दिन जारी की गईं, जबकि करीब 58 प्रतिशत इंश्योरेंस पॉलिसी डिजिटल KYC के माध्यम से जारी हुईं। कंपनी के अनुसार 97 प्रतिशत सर्विसेज सेल्फ-हेल्प या डिजिटल माध्यमों से उपलब्ध कराई गईं।

राजस्थान में मजबूत नेटवर्क

कंपनी के राजस्थान में वर्तमान में 23 शाखाएं, 13,969 एडवाइजर, 6,827 पार्टनर शाखाएं और 5,436 स्पेसिफाइड पर्सन का नेटवर्क है। कंपनी आगे शाखाओं के विस्तार और नए एडवाइजर जोड़ने के माध्यम से राज्य में अपनी पहुंच बढ़ाने की योजना बना रही है।

कंपनी का कहना है कि बेहतर डिजिटल सुविधाओं, आसान सेवाओं और व्यापक वितरण नेटवर्क के जरिए राजस्थान के अधिक से अधिक लोगों तक वित्तीय सुरक्षा और जीवन बीमा समाधान पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts