चंडीगढ़ के सेक्टर-43 में IED और हथियार मिलने से हड़कंप, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़। सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे संदिग्ध आईईडी और हथियार मिलने से रविवार को हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेरकर जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। जांच के दौरान वहां से संदिग्ध विस्फोटक उपकरण (IED), हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई। इसके बाद बम निरोधक दस्ते और अन्य जांच एजेंसियों को मौके पर बुलाया गया।

मामले में सेक्टर-36 थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार किए गए तीनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके आपसी संबंधों और बरामद सामग्री के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

तरनतारन से जुड़े होने की आशंका

प्रारंभिक जांच में तीनों संदिग्धों के पंजाब के तरनतारन से जुड़े होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी उनके संबंध में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि संदिग्ध आईईडी को वहां क्यों रखा गया था और इसके पीछे किसी बड़ी साजिश का हाथ तो नहीं है।

घटना के बाद सेक्टर-43 और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts