डीएवी पब्लिक स्कूल हापुड़ में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-26 क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को स्वर्ण और रजत पदक देकर किया सम्मानित

हापुड़, 20 जुलाई 2026। डीएवी पब्लिक स्कूल हापुड़ में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-26 की क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अल्पना शर्मा, विद्यालय प्रबंधक श्रीमती आभा गंगल, प्रधानाचार्य डॉ. विनीत त्यागी, डीएवी पिलखुआ के प्रधानाचार्य डॉ. अजय भाटिया, संजय सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत त्यागी सहित अन्य अतिथियों ने खेल ध्वज फहराकर किया।

क्लस्टर के सभी प्रतिभागियों ने डीएवी गान के साथ खेल मशाल प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय गान के बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, योग और शतरंज सहित विभिन्न खेलों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए।

खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल हापुड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में भी हापुड़ की टीम प्रथम रही। अंडर-18 बालक वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल हापुड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल पिलखुआ

प्रथम रहा। पिलखुआ के खिलाड़ियों को स्वर्ण एवं रजत पदक से सम्मानित किया गया।

वॉलीबॉल के अंडर-14 वर्ग में मुजफ्फरनगर की टीम ने प्रथम और डीएवी हापुड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल हापुड़ प्रथम रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में मुजफ्फरनगर ने प्रथम स्थान, मेरठ ने रनरअप तथा डीएवी पब्लिक स्कूल पिलखुआ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

योग प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग में मुजफ्फरनगर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हापुड़ डीएवी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पारंपरिक योग में एना भारत और सिद्धार्थ भारत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल हापुड़ प्रथम तथा मेरठ द्वितीय रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में मुजफ्फरनगर की टीम ने प्रथम और हापुड़ डीएवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में मेरठ प्रथम तथा मुजफ्फरनगर द्वितीय रहा।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को रजत पदक प्रदान किए गए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डीएवी संस्था की ओर से प्रतिवर्ष इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। यही प्रतिभाएं आगे चलकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करती हैं।

समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विनीत त्यागी ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजन से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग और समर्पण की भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts