महावीर विवि में वेटरनरी डिप्लोमा करने का मौका, 2559 सरकारी पदों पर भर्ती

मेरठ । उत्तर प्रदेश में वेटरनरी फार्मासिस्ट और पशुधन प्रसार अधिकारियों के 2559 पदों पर सरकारी भर्ती के विज्ञापन जारी होने के बाद वेटरनरी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की मांग बढ़ गई है। मेरठ स्थित महावीर विश्वविद्यालय में वेटरनरी फार्मासिस्ट और पशुधन प्रसार से संबंधित डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से पशुपालन विभाग में वेटरनरी फार्मासिस्ट के 1308 और पशुधन प्रसार अधिकारियों के 1251 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। ऐसे में वेटरनरी क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए इन पाठ्यक्रमों को रोजगार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

महावीर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के तहत सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति यश कौशिक एवं निदेशक प्रशासन अभिषेक कौशिक ने बताया कि वेटरनरी क्षेत्र में सरकारी नौकरी के साथ स्वरोजगार के भी कई अवसर उपलब्ध हैं। विद्यार्थी पशुपालन, डेयरी फार्मिंग और पशु स्वास्थ्य संस्थानों में करियर बना सकते हैं। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में स्वरोजगार भी शुरू किया जा सकता है।

प्रवेश की योग्यता: इन डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का 12वीं कक्षा में जीव विज्ञान अथवा बायोटेक्नोलॉजी और अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mvu.edu.in पर पाठ्यक्रम और प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts