राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल महोत्सव-2026 का आगाज

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर एक माह तक होंगे विभिन्न खेलों के आयोजन, 4 से 5 हजार खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना

मेरठ, 16 अगस्त 2026। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस 29 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में पंख हौसलों की उड़ान संस्था के तत्वावधान में खेल महोत्सव-2026 का शुभारंभ रविवार को बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर, डी-ब्लॉक, शास्त्री नगर में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किया।

कार्यक्रम संयोजक एवं पंख हौसलों की उड़ान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना शर्मा ने बताया कि खेल महोत्सव का उद्देश्य खेलों को प्रोत्साहन देना, खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना तथा बालक-बालिकाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें खेलों से जोड़ना है। इसके तहत जनपद स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और सांसद अरुण गोविल के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने की। डॉ. जे.वी. चिकारा वरिष्ठ चिकित्सक एवं मुख्य संरक्षक तथा प्रतियोगिता अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में दिनेश खटीक, राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार, अमित अग्रवाल विधायक कैंट, धर्मेंद्र भारद्वाज एमएलसी, सुनील भराला, मयंक अग्रवाल, निमेष वशिष्ठ, कृष्ण कुमार शर्मा, अमित गर्ग, हरिकांत अहलूवालिया, अश्विनी त्यागी, विमल शर्मा, प्रदीप जैन, ओमकार शुक्ला, जितेंद्र यादव, प्रभात कुमार गुप्ता, कमलदत्त शर्मा, डी.वी. कपिल, डॉ. विनीत त्यागी, अशोक त्रिपाठी और नीरज सोम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक माह तक होंगे विभिन्न खेलों के मुकाबले

भावना शर्मा ने बताया कि लगभग एक माह तक चलने वाले इस खेल महोत्सव में 4 से 5 हजार खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शूटिंग, कुश्ती, बैडमिंटन, कबड्डी, स्केटिंग, हॉकी, खो-खो, एथलेटिक्स, फुटबॉल, क्रॉस कंट्री, ताइक्वांडो, टग ऑफ वार, योग, कराटे, वॉलीबॉल, सेपक टकरा, थ्रो इवेंट, नृत्य, गायन और बास्केटबॉल सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए अनुभवी एवं वरिष्ठ लोगों की आयोजन समिति गठित की गई है। इसमें डॉ. विनीत त्यागी उपाध्यक्ष, जॉनी चौधरी कोषाध्यक्ष और डॉ. कन्हैया कुमार सिंह तकनीकी निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नीरज सोम कार्यक्रम संयोजक तथा संजय सैनी सह-कोषाध्यक्ष और ओमकार सह-तकनीकी निदेशक हैं।

विभिन्न खेलों के लिए भी अलग-अलग विशेषज्ञों और प्रशिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें कुश्ती के लिए जबर सिंह सोम, फुटबॉल के लिए सिद्धार्थ राठी और अमित चौधरी, स्केटिंग के लिए अंकुर व मो. नईम (डैनी), हॉकी के लिए जोगिंदर सिंह व कुमुद त्यागी, बास्केटबॉल के लिए चांदनी, योग के लिए धीरज, कराटे के लिए सुनील कुमार, खो-खो के लिए जय प्रकाश, गौरव चतुर्वेदी व संजय भारद्वाज, वॉलीबॉल के लिए शुभम यादव, ताइक्वांडो के लिए चंदन, शूटिंग के लिए पवन सिंह व अनामिका सिंह, एथलेटिक्स के लिए कविता पाल, क्रॉस कंट्री के लिए ब्रज मोहन मावी तथा अन्य खेलों के लिए भी विशेषज्ञों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सीसीएसयू में होगा समापन समारोह

आयोजकों के अनुसार खेल महोत्सव का समापन नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में किया जाएगा। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके कोचों तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों ने कहा कि खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। साथ ही बच्चों और युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर उन्हें खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना भी इस आयोजन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts