मेरठ में घर-दुकान के लिए प्लॉट खरीदने का मौका, मेडा 201 भूखंडों की करेगा ई-नीलामी
25 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया, 12 सितंबर को व्यावसायिक और 13 सितंबर को आवासीय प्लॉट की बोली
मेरठ। अपना घर बनाने या दुकान के लिए जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने मौका दिया है। मेडा अपनी विभिन्न योजनाओं में 201 आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों की ई-नीलामी करने जा रहा है। ई-नीलामी की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होगी, जबकि व्यावसायिक प्लॉट के लिए 12 सितंबर और आवासीय प्लॉट के लिए 13 सितंबर को बोली लगाई जाएगी।
मेडा के अनुसार, इच्छुक आवेदक 25 अगस्त से 9 सितंबर तक निर्धारित जमानत राशि जमा कर सकेंगे। इस योजना में एमआईजी और एचआईजी श्रेणी के कुल 201 भूखंड शामिल हैं। इनमें 67 आवासीय और 134 गैर-आवासीय प्लॉट हैं।
मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि निष्प्रयोज्य बड़े भूखंडों को छोटे प्लॉटों में विभाजित कर उनकी बिक्री की जा रही है। इसे लैंड मोनेटाइजेशन प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। इसके माध्यम से आवासीय और व्यावसायिक जरूरतों के अनुसार भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इन क्षेत्रों में हैं व्यावसायिक प्लॉट
- गंगानगर – 35
- वेदव्यासपुरी – 30
- शताब्दीनगर – 19
- सैनिक विहार – 16
- लोहियानगर – 12
- डिफेंस एन्क्लेव – 7
- ध्यानचंद नगर – 4
- श्रद्धापुरी फेस-2 – 3
- पल्लवपुरम – 2
- रक्षापुरम – 2
- पांडव नगर – 1
इन क्षेत्रों में हैं आवासीय प्लॉट
- शताब्दीनगर – 32
- गंगानगर – 30
- डिफेंस एन्क्लेव – 4
- लोहियानगर – 3
- पांडव नगर – 1
मेडा की इस ई-नीलामी के जरिए लोग अपनी जरूरत के अनुसार आवासीय या व्यावसायिक भूखंड के लिए ऑनलाइन बोली लगा सकेंगे।


No comments:
Post a Comment