सीसीएसयू की एमएड, एलएलएम, बीपीएड व एमपीएड प्रवेश परीक्षाएं 20 और 21 अगस्त को
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों में संचालित एमएड, एलएलएम, बीपीएड एवं एमपीएड पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षाएं 20 और 21 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा केंद्रों और रोल नंबरों का विवरण जारी कर दिया गया है।
20 अगस्त को एलएलएम और एमएड की परीक्षा
एलएलएम प्रवेश परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
एनएएस कॉलेज, मेरठ: रोल नंबर 2610001 से 2611200 तक।
मेरठ कॉलेज, मेरठ: रोल नंबर 2611201 से 2612400 तक।
आरजी पीजी कॉलेज, मेरठ: रोल नंबर 2612401 से 2613600 तक।
मान्यवर कांशीराम शोधपीठ, सीसीएसयू परिसर: रोल नंबर 2613601 से 2614003 तक।
वहीं एमएड प्रवेश परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
एनएएस कॉलेज: रोल नंबर 2620001 से 2620700 तक।
मेरठ कॉलेज: रोल नंबर 2620701 से 2621400 तक।
आरजी पीजी कॉलेज: रोल नंबर 2621401 से 2621900 तक।
मान्यवर कांशीराम शोधपीठ, सीसीएसयू परिसर: रोल नंबर 2621901 से 2622386 तक।
21 अगस्त को एमपीएड और बीपीएड की परीक्षा
एमपीएड प्रवेश परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
आरजी पीजी कॉलेज: रोल नंबर 2640001 से 2640900 तक।
मान्यवर कांशीराम शोधपीठ, सीसीएसयू परिसर: रोल नंबर 2640901 से 2641318 तक।
बीपीएड प्रवेश परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी।
आरजी पीजी कॉलेज: रोल नंबर 2630001 से 2631200 तक।
मान्यवर कांशीराम शोधपीठ, सीसीएसयू परिसर: रोल नंबर 2631201 से 2631668 तक।
विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने के निर्देश दिए हैं। प्रवेश पत्र के बिना किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।


No comments:
Post a Comment