19 साल की काज़ियाह लिज़ मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

जयपुर। केरल की 19 वर्षीय काज़ियाह लिज़ मेजो ने रविवार को जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में खिताब अपने नाम कर लिया। 52 फाइनलिस्ट्स के बीच हुई प्रतियोगिता में विजेता बनने के साथ ही काज़ियाह अब नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाले 75वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश पहली रनर-अप रहीं। उन्हें मिस इंटरनेशनल इंडिया 2026 का खिताब भी मिला। गुजरात की अनुश्री सतवलेकर दूसरी रनर-अप रहीं। मौजूदा विजेता मानिका विश्वकर्मा ने काज़ियाह को ताज पहनाया।

लॉ स्टूडेंट और मॉडल हैं काज़ियाह

मावेलिक्कारा की रहने वाली काज़ियाह लिज़ मेजो कानून की छात्रा होने के साथ मॉडल भी हैं। उन्होंने वर्ष 2025 में मिस टीन इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जहां वह फर्स्ट रनर-अप रही थीं।

2024 में शुरू हुआ पेजेंट सफर

काज़ियाह का पेजेंट सफर वर्ष 2024 में शुरू हुआ। इसी साल उन्होंने ‘मिस टीन दिवा’ का खिताब जीता था। इस सफलता के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पेजेंट प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बनाई।

अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व

मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतने के बाद काज़ियाह के सामने अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की चुनौती है। नवंबर में प्यूर्टो रिको में आयोजित होने वाले 75वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में वह भारत की ओर से हिस्सा लेंगी।

अबू धाबी में हुई पढ़ाई

वर्ष 2007 में जन्मीं काज़ियाह अबू धाबी में पली-बढ़ीं। उन्होंने एमिरेट्स नेशनल स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल और अबू धाबी इंडियन स्कूल से शिक्षा प्राप्त की। कानून की पढ़ाई के साथ उन्हें परफॉर्मिंग आर्ट्स में भी रुचि है। वह सिंगिंग, डांसिंग और मॉडलिंग में भी सक्रिय रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts