आशा सर्टिफिकेशन परीक्षा संपन्न, 130 आशाओं ने किया प्रतिभाग
मेरठ। जनपद मेरठ में आशा सर्टिफिकेशन परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 147 आशाओं को प्रतिभाग करना था, जिसमें से 130 आशाओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
आशा सर्टिफिकेशन परीक्षा का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में कराया गया। परीक्षा के दौरान निर्धारित व्यवस्थाओं और प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आशा सर्टिफिकेशन के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं की कार्यदक्षता एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित ज्ञान का आकलन किया जाएगा। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।


No comments:
Post a Comment