सीसीएसयू कार्य परिषद का बड़ा फैसला: 12 शोध छात्रों को मिलेगी शोध उपाधि

मेरठ, 25 अगस्त 2026। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में मंगलवार को कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में कार्य परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से हुई। इसमें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक और शोध गतिविधियों से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में कार्य परिषद की 14 जुलाई 2026 को हुई बैठक के कार्यवृत्त की संपुष्टि की गई। इसके अलावा वित्त समिति की 20 अगस्त, विद्वत परिषद की 24 अगस्त और परीक्षा समिति की 18 अगस्त 2026 को हुई बैठकों के कार्यवृत्त को भी अनुमोदित किया गया।

कार्य परिषद ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 12 शोध छात्रों को शोध उपाधि प्रदान करने की स्वीकृति दी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे शोध कार्यों को प्रोत्साहित करने और उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के साथ शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। संबंधित प्रस्तावों पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में कुलसचिव प्रो. भूपेंद्र सिंह, वित्त अधिकारी रमेश चंद, परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्ण यादव, प्रो. जितेंद्र कुमार ढाका, प्रो. एस.एस. गौरव, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. अनिल कुमार यादव, कार्य परिषद सदस्य बृजेश चौधरी, प्रो. शर्मिला शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ऑनलाइन माध्यम से पूर्व न्यायमूर्ति आर.बी. मिश्रा, डॉ. शैलेंद्र जायसवाल, प्रो. विजय जायसवाल सहित अन्य कार्य परिषद सदस्य और अधिकारी बैठक से जुड़े। विश्वविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts