मेरठ। छात्र राजनीति में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत मेरठ विश्वविद्यालय के चर्चित छात्र नेता एवं समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव हर्ष ढाका ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की सदस्यता ग्रहण कर ली। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने उन्हें संगठन का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई और स्वागत किया।
हर्ष ढाका के साथ वेदांत चौधरी सहित दर्जनों युवाओं ने भी NSUI की सदस्यता ली और छात्र हितों तथा कांग्रेस की छात्र विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
बताया गया कि हर्ष ढाका को NSUI से जोड़ने में मेरठ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मौके पर अल्तमस त्यागी, निशांत तोमर, शरयाब मुखिया, अजय चौधरी, सुमित विकल, फरहान चौधरी, अज़ीम प्रधान सहित अनेक युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद हर्ष ढाका ने कहा कि वह छात्र हितों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से NSUI से जुड़े हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के माध्यम से छात्रों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।


No comments:
Post a Comment