मेरठ के ज्वेलर्स ने उद्योग के भविष्य पर किया मंथन, DJGF 2026 में भागीदारी का आह्वान
मेरठ, 31 जुलाई। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन और इनफॉर्मा मार्केट्स के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को गढ़ रोड स्थित होटल हार्मनी इन में आम सभा एवं पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ज्वेलरी उद्योग में हो रहे बदलावों, नई तकनीकों, डिजिटल कारोबार और आगामी Delhi Jewellery & Gems Fair (DJGF) 2026 की जानकारी ज्वेलर्स तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के महामंत्री विजयआनन्द अग्रवाल ने किया। पैनल डिस्कशन में प्रदीप कुमार अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, शैलेश रस्तोगी, रोहित जैन, राहुल अग्रवाल, उमंग अग्रवाल और विजयआनन्द अग्रवाल ने उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। इनफॉर्मा मार्केट्स के मैनेजर अमित मेहरा ने चर्चा का संचालन किया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल सहित पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।
पैनलिस्टों ने कहा कि ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है और अब हल्के वजन, डेली वियर, ट्रेंडी तथा कस्टमाइज्ड ज्वेलरी की मांग बढ़ रही है। विशेषज्ञों ने कहा कि आने वाले समय में 3D डिजाइनिंग, डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया, ई-कॉमर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ज्वेलरी कारोबार को नई दिशा देंगे। साथ ही ब्रांडिंग, पारदर्शिता, बेहतर ग्राहक अनुभव, सर्टिफिकेशन और आफ्टर सेल्स सर्विस को सफलता की कुंजी बताया गया।
कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि DJGF 2026 का 14वां संस्करण 26 से 28 सितंबर 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होगा। इसमें 3,000 से अधिक ब्रांड और 30,000 से ज्यादा ज्वेलर्स के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने मेरठ के ज्वेलर्स से इस प्रदर्शनी में भाग लेकर नए व्यापारिक अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल व शम्मी सपरा, मंत्री नरेश माहेश्वरी, बलराम जौहरी, अनिल शारदा, कोमल वर्मा, विपिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग सहित बड़ी संख्या में शहर के प्रमुख ज्वेलर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया और धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


No comments:
Post a Comment