दिल्ली: शाहबाद डेयरी में पुलिस-मुठभेड़, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 30 जुलाई। राजधानी के शाहबाद डेयरी इलाके में देर रात रोहिणी क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। दोनों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध शाहबाद डेयरी क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक हिमांशु भाऊ गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है, जबकि दूसरा नाबालिग है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हिमांशु भाऊ गिरोह दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रंगदारी, हत्या और अन्य संगठित अपराधों में सक्रिय रहा है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों, उनके नेटवर्क और संभावित आपराधिक साजिशों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही नाबालिग आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts