कावंड़ यात्रा
जिला अस्पताल में दस बैड कावड़ियों के लिए आरक्षित ,काली पल्टन पर स्वास्थ्य शिविर
मेरठ। कावंड़ यात्रा को लेकर जिला अस्पताल की ओर से तैयारी की गयी है। इसके लिए जिला अस्पताला में दस बेड को कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया गया है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर इसकी सख्या में बढ़ोत्तरी की जा सकती है।
जिला अस्पताल के एसआईसी महेन्द्र सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर अस्पताल की ओर से पूरी तैयारी की गयी है। इसके लिए अस्पताल में दस बेड को कावड़ियों के लिए आरक्षित किया गया । अगर शिव भक्त मरीजों की सख्या बढ़ती है तो इसके बेड की सख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कांवड़ यात्रा के दौरान काली पल्टन मंदिर के सामने स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान वहां पर एक एम्बूलेस तैनात रहेगी। इसके अतिरिक्त कांवड़ मार्ग पर एक एम्बूलेंस 24 घंटे तैनात रहेगी। उसका उपयोग शिव भक्ताें का उपचार के साथ गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल तक ले जाएंगी।
रेडियोंलॉजी विभाग में अब एक्सरे हो पाएंगे , बिजली विभाग को मिला फाल्ट
पिछले चार दिन से जिला अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में अंडर ग्राउंड में तीन फेस के एक तार में फाल्ट होने के कारण एक्सरे होना बंद हो गया है। मरीजों को टीबी विभाग में एक्सरे के लिए जाना पड़ रहा था। मेडिकल लीगाे एक्सरे के मेडिकल मरीजो को भेजा रहा था। इसकी शिकायत बिजली विभाग को की गयी थी। जहां से बुंधवार को एक्सपर्ट की टीम जिला अस्पताल पहुंची। जिसने जमीन के अंदर अडंर ग्राउड फाल्ट का तलाश कर लिया गया। इस बारे में एसआईएस का कहना है एक दिन में रेडियाेलॉजी विभाग में एक्सरे होने आरंभ हो जाएंगे।
पत्रकारों के अलग से जिला अस्पताल में बना काउंटर
एसआईएस ने बताया पत्रकारों के लिए जिला अस्पताल में एक अलग से काउंटर बनाया गया है। उन्हें लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। वहां पर आसानी से पर्चा बना कर ओपीडी में दिखा सकेंगे। इसके अतिरिक्त महिला व पुरूषों के लिए अलग- अलग ओपीडी बनायी गयी है। सात नम्बर कमरें को महिलाओं व 8 नम्बर कमरे को पुरूषों के लिए आरक्षित किया गया है। जिसमें चिकित्सक महिलाओं व पुरूष मरीजों को देखा जाएगा ।



No comments:
Post a Comment