घोड़े ‘आज़ाद’ के साथ सपनों की उड़ान, इस रविवार होगा फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर


26 जुलाई को रात 9 बजे सिर्फ ज़ी सिनेमा पर प्रसारित होगी अमन देवगन और राशा थडानी की डेब्यू फिल्म, अजय देवगन भी दमदार भूमिका में आएंगे नजर

मुंबई। ज़ी सिनेमा इस रविवार, 26 जुलाई को रात 9 बजे फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर लेकर आ रहा है। 1920 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर बनी यह एक्शन-ड्रामा फिल्म एक युवा अस्तबल कर्मचारी गोविंद की कहानी है, जिसकी जिंदगी आज़ाद नाम के एक जोशीले घोड़े के साथ दोस्ती के बाद पूरी तरह बदल जाती है। घुड़सवारी का उसका सपना धीरे-धीरे एक बड़े मकसद में बदल जाता है और ब्रिटिश शासन के अत्याचारों के बीच वह स्वतंत्रता संग्राम की एक बड़ी लड़ाई का हिस्सा बन जाता है।

फिल्म में अजय देवगन ने क्रांतिकारी नेता विक्रम सिंह की भूमिका निभाई है। उनका किरदार साहस, दृढ़ता और नेतृत्व का प्रतीक है। आज़ाद घोड़े के साथ उनका गहरा जुड़ाव और गोविंद के जीवन में एक मार्गदर्शक के रूप में उनकी भूमिका कहानी को भावनात्मक मजबूती देती है।

अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी ‘आज़ाद’ से अमन देवगन और राशा थडानी ने बॉलीवुड में कदम रखा है। अमन देवगन ने गोविंद और राशा थडानी ने जानकी का किरदार निभाया है। डायना पेंटी भी अहम भूमिका में नजर आती हैं। फिल्म का निर्माण रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर ने आरएसवीपी मूवीज और गाय इन द स्काई पिक्चर्स के बैनर तले किया है।

फिल्म का संगीत भी दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय रहा। विशेष रूप से ‘उई अम्मा’ गाने ने खूब सुर्खियां बटोरीं। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर इस गाने पर बड़ी संख्या में रील्स बनाई गईं और सिनेमाघरों से फिल्म के उतरने के बाद भी यह गीत लंबे समय तक चर्चा में रहा।

‘आज़ाद’ मूल रूप से एक ऐसे युवा की कहानी है, जो डर के बीच अपने भीतर का साहस तलाशता है और आजादी के वास्तविक अर्थ को समझता है। यह कहानी केवल देश की स्वतंत्रता की नहीं, बल्कि अपनी पहचान और अपनी आवाज खोजने की भी है। दोस्ती, त्याग और विपरीत परिस्थितियों में आम लोगों के असाधारण साहस को सामने लाती यह फिल्म एक लड़के और उसके घोड़े के अनोखे रिश्ते के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की भावना को प्रस्तुत करती है।

देखना न भूलें ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर—इस रविवार, 26 जुलाई, रात 9 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts