होटल राजहंस रीजेंसी के किचन में भीषण आग
दमकल की टीम ने शुरू किया राहत एवं बचाव कार्य
मेरठ। शहर के गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट बस स्टैंड के पास होटल राजहंस रीजेंसी में शुक्रवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग होटल के किचन के ऊपरी हिस्से में लगने की सूचना है।
घटना थाना नौचंदी क्षेत्र की है। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने और उसे होटल के अन्य हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग किचन के ऊपर स्थित हिस्से में लगी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया और होटल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।


No comments:
Post a Comment