राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली।राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
भेंट के दौरान पंडित सुनील भराला ने महाकुंभ में राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा स्थापित शिविर में प्राण-प्रतिष्ठित भगवान परशुराम जी की दिव्य प्रतिमा तथा भगवान परशुराम चालीसा उन्हें सादर भेंट की।
दोनों के बीच भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, भगवान परशुराम जी के आदर्शों तथा राष्ट्रहित से जुड़े समसामयिक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। श्री नितिन नवीन जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने का संदेश दिया। उनका मार्गदर्शन परिषद के आगामी कार्यों के लिए प्रेरणास्रोत रहा।
इस अवसर पर पंडित सुनील भराला ने कहा कि राष्ट्रीय परशुराम परिषद भगवान परशुराम के न्याय, धर्म, तप, शौर्य और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सतत कार्यरत है। उन्होंने कहा कि परिषद समाज में सांस्कृतिक जागरूकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से निरंतर सक्रिय है तथा भविष्य में भी पूर्ण समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ समाज और राष्ट्रहित में कार्य करती रहेगी।


No comments:
Post a Comment